जौनपुर करेंट से मौत मामले में लापरवाही पर मेठ और क्षेत्रीय सफाई नायक निलंबित

जौनपुर। नगर पालिका परिषद प्रशासन ने कार्य में गंभीर लापरवाही और उदासीनता बरतने पर मेठ संतोष शुक्ला और क्षेत्रीय सफाई नायक अरविंद सिंह को निलंबित कर दिया है।इस के पहले दो और अभियंता को भी निलंबित किया गया था उसके बाद दो और कर्मचारियों के निलंबित होने पर नगर पालिका प्रशासन बच गया है

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ने बताया कि 25 अगस्त 2025 को मछलीशहर पड़ाव पर हुई करेंट की चपेट आने से तीन मौत मामले में दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था। हालांकि प्रस्तुत आख्या असंतोषजनक और निराधार पाई गई।

प्राप्त तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि कार्य संचालन में गंभीर लापरवाही बरती गई है। जिसके चलते दोनों कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

साथ ही अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सफाई नायक प्रमोद को उनके पूर्व निर्धारित कार्यक्षेत्र के अतिरिक्त मंडी अहमद खान वार्ड की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।

इस घटना की जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने बताया कि इसके पहले दो और अवरअभियंता को निलंबित किया गया था इस मामले में दो सफाई कर्मचारी कार्य में लापरवाही पाये जाने को लेकर निलंबित किया गया अभी और जो भी लोग जांच में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस