जौनपुर के बदलापुर अंतर्गत दढ़वा गांव में छोटे से गढ्ढे में मिली विवाहिता की लाश क्षेत्र में फैली सनसनी।*


*जौनपुर।* जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के दढ़वा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने लगभग 30 वर्षीय महिला का शव देखा, यह लाश कृष्णा डेयरी के सामने पूर्व विधायक बाबा दूबे के खाली पड़े खेत के बगल एक छोटे से गड्ढे के जल जमाव में देखी गई। जिसकी सूचना वहां के ग्रामीण पुलिस को दिए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही सुरु कर दी है।

समाचार प्रसारित करने तक महिला की पहचान व मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया था, लोगों के मुख से तरह तरह की बाते सुनने को मिल रही थी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप और सनसनी का माहौल बना हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस