जौनपुर: खड़ी पिकअप में कार की टक्कर, दो घायल—एक की हालत गंभीर


जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के गाजीपुर–जौनपुर मार्ग पर शुक्रवार को खुज्झी मोड़ के पास खड़ी पिकअप में स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किराना का सामान उतार रहे युवक समेत दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार, बीबीपुर जफराबाद निवासी आकाश यादव (35 वर्ष) पुत्र देवनाथ यादव खुज्झी मोड़ स्थित विशाल किराना स्टोर पर पिकअप से सामान उतार रहे थे। इसी दौरान जौनपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आकाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार सवार भी चोटिल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आकाश यादव को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ