समृद्धि 2025 : जनपद स्तरीय कला समेकित शिक्षण शास्त्र प्रतियोगिता का भव्य आयोजन


तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर के शिक्षकों ने जीता प्रथम स्थान

जौनपुर। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय कला समेकित शिक्षण शास्त्र प्रतियोगिता "समृद्धि 2025" का सफल आयोजन तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज, जौनपुर में हुआ। इस प्रतियोगिता में जनपद के पाँच कॉलेजों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज, जौनपुर के डॉ. मनोज कुमार सिंह (प्रवक्ता जीव विज्ञान) एवं वैकल्पिक कला शिक्षिका डॉ. प्रीति उपाध्याय (प्रवक्ता संगीत गायन) ने प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान राजकीय बालिका हाई स्कूल, परियांवा (सिरकोनी, जौनपुर) की निधि सिंह (सहायक अध्यापिका, सामाजिक विज्ञान) एवं रंजना यादव (सहायक अध्यापिका) ने हासिल किया।
वहीं तृतीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जौनपुर की आदर्श वर्मा (सहायक अध्यापिका, विज्ञान) एवं कुमारी सावित्री विश्वास (सहायक अध्यापिका) ने प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल में डॉ. नरेंद्र देव पाठक, डॉ. धर्मवीर सिंह तथा डॉ. राजन सिंह (जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा - माध्यमिक, जौनपुर) सम्मिलित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने की। प्रतियोगिता के सुचारू संचालन हेतु नोडल अधिकारी के रूप में डॉ. गणेश कुमार (राजकीय इंटर कॉलेज पचवर, केराकत, जौनपुर) नामित रहे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस