शहीद मेले में शहीदों को नमन, लेकिन नहीं पहुंचे अधिकारी


जफराबाद। क्षेत्र के हौज गांव स्थित शहीद स्मारक पर बुधवार को शहीद मेला आयोजित हुआ। इस दौरान लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया। हालांकि, कार्यक्रम में किसी अधिकारी के न पहुंचने से स्थानीय लोगों में निराशा दिखाई दी।

कार्यक्रम से एक दिन पूर्व जिलाधिकारी के निर्देश पर शहीद स्मारक पर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं कराई गई थीं। कार्यक्रम में नर्चर पब्लिक स्कूल, नेवादा के बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।

शहीद परिवार के मुंडाधरी चौहान ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि शहीदों के बलिदान की वजह से हम आजादी की हवा ले रहे हैं और नई पीढ़ी के लिए यह प्रेरणादायक है। वहीं कार्यक्रम आयोजक समाजसेवी रतन सिंह परमार ने अफसोस जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति आवश्यक है।

कार्यक्रम में प्रधान चंदन चौहान, प्रद्युम्न सिंह, शिवप्रकाश सिंह, राम आश्रय मौर्य, सुनील राजभर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ