जौनपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, दो मासूम बच्चे भी शामिल

जौनपुर। जिले में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक किसान और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। घटनाओं के बाद से दोनों गांवों में कोहराम मचा हुआ है।

पहली घटना खेतासराय थाना क्षेत्र के गयासपुर नोनारी गांव में हुई। यहां के निवासी बहादुर गौतम (50 वर्ष) बुधवार दोपहर अपने खेत में खाद डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए। परिजन उन्हें तत्काल निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि बहादुर गौतम सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके दो बेटियां और पांच बेटे हैं।

दूसरी घटना सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गौर गांव की है। यहां बारिश के दौरान किशन (15 वर्ष), पुत्र लालमन और अतुल (13 वर्ष), पुत्र बुधिराम पेड़ के नीचे खेल रहे थे। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से दोनों बच्चे झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि किशन और अतुल के पिता मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बच्चों की मौत से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ