चंदवक ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक फरार

जौनपुर।चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी–आजमगढ़ मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सामने ट्रेलर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान कन्नौज जिले के करनौली छिबरामऊ निवासी रविंद्र सिंह 20 रूप में हुई है। रविंद्र पिछले एक साल से चंदवक के मनियारेपुर में किराए पर रहकर साड़ी का व्यवसाय कर रहा था। वह छह भाइयों में पांचवें और तीन बहनों का इकलौता भाई था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविंद्र साड़ी लेकर वाराणसी की ओर जा रहा था तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि भागे हुए ट्रेलर को खुज्झी मोड़ से पकड़ लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ