ऑपरेशन कनविक्शन के तहत जौनपुर में बड़ी कार्रवाई — दहेज हत्या के आरोपी को 10 साल की सजा

जौनपुर।
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन कनविक्शन” मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत जौनपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी और गुणवत्तापूर्ण विवेचना के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश / त्वरित न्यायालय द्वितीय, जौनपुर ने दहेज उत्पीड़न के मामले में दोषी को कठोर सजा सुनाई है।

मामला थाना मीरगंज, जनपद जौनपुर के मु.अ.सं. 44/21, धारा 498ए/304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित है। न्यायालय ने अभियुक्त मेंहदी हसन पुत्र मोहीउद्दीन निवासी बरांवा, थाना मीरगंज, जौनपुर को 10 वर्ष के कठोर कारावास और ₹15,000 के अर्थदंड की सजा से दंडित किया है।

यह कार्रवाई महिलाओं के प्रति अपराधों के त्वरित निस्तारण और अपराधियों को सजा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

जौनपुर पुलिस ने कहा कि इस तरह के मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई और प्रभावी पैरवी आगे भी जारी रहेगी, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और पीड़ितों को न्याय मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ