*बचपन का कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर निदान और उचित उपचार से बच्चों का जीवन बचाया जा सकता है-डा क्षितिज शर्मा*


*चाइल्ड हुड कैंसर से बचाव के लिए लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने किया जागरूक*
 
*जंक फूड का अधिक सेवन, बीमारी की जड़-डा क्षितिज शर्मा*

   लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा सेवा सप्ताह के तहत चाइल्डहुड कैंसर जागरूकता व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर स्थान कुमुद मदर चाइल्ड नर्सिंग होम ताड़तला पर आयोजित किया गया। जिसमें नवजात शिशु व वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ एवं पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ क्षितिज शर्मा ने लगभग 154 लोगों की जांच करते हुए परामर्श दिया, और दवा दी गई। 
 संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बाल्यावस्था के कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसलिए इस स्थान पर प्रत्येक बृहस्पतिवार को समय प्रातः दस से एक बजे तक निःशुल्क शिविर लगता है, जरुरतमंद इसका लाभ ले सकते हैं।
   इस अवसर पर डॉ क्षितिज शर्मा ने कहा कि कैंसर बच्चों सहित सभी उम्र के लोगों में होता है। हालाँकि, बच्चों में कैंसर दुर्लभ है और अगर समय पर पता चल जाए और प्रभावी उपचार किया जाए तो इसका इलाज संभव है। कैंसर के मुख्य प्रकार ल्यूकेमिया, ब्रेन ट्यूमर और ठोस ट्यूमर जैसे न्यूरोब्लास्टोमा और विल्म्स ट्यूमर हैं। और इसके लक्षण जैसे लगातार और अस्पष्टीकृत बुखार, असामान्य वजन घटना, शरीर पर या उसके अंदर गांठ या सूजन का दिखना, खासकर गर्दन, बगल या कमर में, 
लगातार सिरदर्द, खासकर सुबह या उल्टी के बाद बेहतर होना, देखने, सुनने या बोलने में समस्या, चलने या संतुलन बनाने में परेशानी होना आदि है। हालांकि यह गंभीर है, सही उपचार और देखभाल से अधिकांश बच्चों का इलाज संभव है और कई लोग स्वस्थ जीवन जीते हैं। जागरूकता और सही जानकारी के साथ, हम इस बीमारी से लड़ने और प्रभावित बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
 आगे डॉ क्षितिज ने बताया कि चाइल्डहुड कैंसर के कारण प्रदूषण, भोजन में मिलावट, जंक फूड का अधिक सेवन, कम उम्र से सिगरेट पीने की आदत या पैसिव स्मोकिंग का शिकार होना, डाउन सिंड्रोम, लाइफस्टाइल हैंग बच्चों में बढ़ रहे कैंसर के कुछ आम और प्रमुख कारण हैं।
  इस अवसर पर डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सै मोहम्मद मुस्तफा, सचिव योगेश साहू कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह, साकेत कुमार, जीतेन्द्र कुमार, श्याम, दिनेश यादव, आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ