राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में “यूपीएससी कैसे करें क्रैक” विषय पर सेमिनार, विशेषज्ञों ने साझा किए सफलता के सूत्र

जौनपुर।
राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर में आईक्यूएसी (आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में और नेक्स्ट IAS संस्थान, प्रयागराज के सहयोग से “यूपीएससी एग्जाम कैसे क्रैक करें” विषय पर एक प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रखर श्रीवास्तव और आयुष सर ने छात्र-छात्राओं को यूपीएससी परीक्षा की चुनौतियों, तैयारी की रणनीतियों और परीक्षा प्रणाली के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। वक्ताओं ने कहा कि यूपीएससी परीक्षा केवल एक प्रतिष्ठित सेवा में प्रवेश का माध्यम नहीं है, बल्कि यह देश को समझने, नीति निर्माण में भागीदारी करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने का अवसर भी प्रदान करती है।

वक्ताओं ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी इस सेवा में आकर “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने परीक्षा के सिलेबस, प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की रणनीति, तथा पर्सनालिटी टेस्ट पर विस्तार से चर्चा की और छात्रों को व्यावहारिक सुझाव दिए।

कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन आईक्यूएसी के सह-संयोजक और अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. लालसाहब यादव ने किया।
इस अवसर पर डॉ. अखिलेश गौतम, डॉ. विष्णु कुमार मौर्य, सुधाकर शुक्ला सहित कॉलेज के अन्य अध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

सेमिनार ने विद्यार्थियों में सिविल सेवा के प्रति नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान की।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस