मिशन शक्ति के तहत छात्राओं और महिलाओं को किया गया जागरूक, पुलिस ने बताए सुरक्षा के अहम नंबर और अधिकार

जौनपुर, जफराबाद।
क्षेत्र के मालती देवी शिक्षण संस्थान सरैया में गुरुवार को मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत एंटी रोमियो अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं तत्काल सहायता के लिए नीचे दिए गए नंबरों का उपयोग कर सकती हैं —

  • 112 : पुलिस आपातकालीन सहायता
  • 102 / 108 : स्वास्थ्य सेवा
  • 1090 : वूमेन पावर लाइन
  • 1098 : चाइल्ड हेल्पलाइन
  • 181 : महिला हेल्पलाइन
  • 1076 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
  • 1930 : साइबर अपराध रिपोर्टिंग हेल्पलाइन

उन्होंने कहा कि किसी भी महिला या छात्रा को अगर किसी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न का सामना करना पड़े तो बिना झिझक शिकायत करें, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान कई छात्राओं ने अपनी समस्याएं साझा कीं, जिन पर उपनिरीक्षक ने तत्काल समाधान के सुझाव दिए।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षिकाएं, दयाशंकर पांडेय, प्रज्ञा सिंह, कृति खरवार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वयं के अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस