मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत चला जागरूकता अभियान



बालिकाओं में दिखा आत्मविश्वास का बल

थरवई / मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जा रहा जागरूक। इस मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य है कि सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश जो इस फेज की थीम बनाई गई है। आज महिलाएं बिना भय के घर से बाहर निकल रहीं हैं और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं। गुरुवार को थाना थरवई मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी निधि पटेल अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र थरवई के चौधरी भवानी भीख इंटरमीडिएट कॉलेज पड़िला व सार्वजानिक स्थानों पर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को नारी शक्ति का पाठ पढ़ाया और उनकी सुरक्षा व सम्मान को लेकर दिए गए वीमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर 1076 एवं कॉमन नंबर पुलिस आपात कालीन डायल 112 के बारे में बताया गया। साइबर अपराध को लेकर भी बड़े ही विस्तार से जानकारी देते हुए उनसे बचने के उपाय बताये व जरूरत पड़ने पर हेल्प लाइन नंबर 1930 के प्रयोग को लेकर बताया। एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं में सुकन्या समृद्ध योजना, कन्या सुमंगला योजना, शादी अनुदान योजना सहित कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। निधि पटेल ने उपस्थित बालिकाओं को बताया कि अगर आते जाते कोई भी परेशान करे तो घबरायें नहीं दिए गए हेल्प लाइन का प्रयोग करें। वही मे टीम मौजूद रिचा वर्मा द्वारा साइबर फ्रॉड व उनकी सुरक्षा व सम्मान को लेकर जागरूक किया।

   कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस