जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं में कक्षा 9वीं और 11वीं प्रवेश हेतु आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 23 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

जौनपुर-प्रधानाचार्य, पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं, जौनपुर ने जानकारी दी है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2025 से बढ़ाकर 23 अक्टूबर 2025 कर दी गई है।

जनपद जौनपुर के वे अभ्यर्थी जो जिले के प्रमाणिक निवासी हैं तथा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले के किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में क्रमशः कक्षा 8वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत हैं, आवेदन के पात्र हैं।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क और ऑनलाइन है।

सुधार की सुविधा 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी। इस अवधि में पंजीकृत उम्मीदवार केवल क्षेत्र, लिंग, श्रेणी, विकलांगता एवं परीक्षा माध्यम से संबंधित विवरण में संशोधन कर सकेंगे।

प्रधानाचार्य ने जिले के पात्र विद्यार्थियों से समय पर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस