ताइक्वांडो खिलाड़ी सुमित राय को किया सम्मानित

गौराबादशाहपुर, जौनपुर-नई दिल्ली के इन्दिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 से 12 अक्टूबर को कुक्कीवान कप ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसमें सुप्रभात चिल्ड्रेंस एकेडमी नयनसंड गौराबादशाहपुर के कक्षा 9 के छात्र सुमित राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुये सिल्वर मेडल जीता। सुमित इसके पहले भी कई राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुका है। सुमित जीतने के बाद शनिवार को स्कूल आया तो स्कूल के डायरेक्टर इंजीनियर सुभाष पाल, प्रधानाचार्य अशोकन मिंगोनाथ ने सुमित व उनके कोच संजय पाल को बुके व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं प्रबन्धक रोहित प्रताप पाल, चेयरमैन प्रभावती पाल ने उज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस