धनतेरस पर उमड़ी खरीददारों की भीड़, गहना कोठी में हुई आभूषणों की जमकर खरीदारी

 दुकानों और शोरूमों पर लगी लंबी कतारें, शहर के बाजारों में दिनभर रहा रौनक का माहौल


जौनपुर। धनतेरस पर्व पर शनिवार को जनपद के बाजारों में खरीददारों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बाजारों में रौनक नजर आने लगी, दोपहर तक सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर लोगों ने बर्तन, सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल, फर्नीचर, कपड़े और वाहनों की जमकर खरीदारी की।

शहर के गहना कोठी के तीनों फर्म कोतवाली चौराहा, ओलंदगंज के सद्भावना पुल मोड ,अति व्यस्त कलेक्ट्रेट तिराहा पर जबरदस्त भीड़ रही। बर्तन की दुकानों पर ग्राहकों की लाइन सुबह से ही लगनी शुरू हो गई थी, वहीं शाम तक दुकानदारों को ग्राहकों को संभालने के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाना पड़ा।

सोने-चांदी की दुकानों पर भी उत्साह चरम पर रहा। गहना कोठी  अन्य प्रतिष्ठित आभूषण दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखते ही बन रही थी। किसी ने चेन खरीदी, तो किसी ने अंगूठी या सिक्का। फर्म के अधिष्ठाता विनीत सेठ ने बताया कि इस बार पिछले साल की तुलना में बिक्री में 25 से 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वाहन शोरूमों पर भी ग्राहकों की लंबी कतारें रहीं। चार पहिया और दो पहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी थी, लेकिन धनतेरस के दिन डिलीवरी लेने वालों की भीड़ से शोरूमों पर उत्सव जैसा माहौल बन गया। कई शोरूमों ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष सजावट, मिठाई वितरण और पूजा का आयोजन किया।

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर भी खरीदारी का जोर रहा। फ्रिज, वॉशिंग मशीन, टीवी और मोबाइल की बिक्री में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। वहीं बच्चों के लिए कपड़े और खिलौनों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही।

पूरे शहर में त्योहार का उल्लास और उत्साह छाया रहा। बाजारों की रौनक देर रात तक बनी रही, ट्रैफिक पुलिस को कई जगह यातायात नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस