अब बीआरपी इण्टर कालेज में भी लगेंगी पटाखा की दुकानें

जौनपुर। दीपावली पर पटाखों की दुकान लगाने के लिए दो स्थान चिन्हित किए गए थे। टीडी कॉलेज और राज कॉलेज का ग्राउंड इस बार भी वही तय हुआ परन्तु लापरवाही से टीडी कॉलेज और राज कॉलेज में दुकान लगाने वाले को इधर से उधर कर दिया गया। इसके चलते पटाखा दुकानदारों में विवाद की स्थिति बन गई। आपस में लड़ाई झगड़े होने लगे। जिलाधिकारी ने स्थिति को देखते हुए बीआरपी इण्टर कॉलेज के प्रांगण को चिन्हित करते हुए कहा कि जो राज कॉलेज ग्राउंड नहीं जाना चाहे, वह यहां अपनी दुकान नियमावली से लगा सकते हैं। विवाद की स्थिति को देखते हुए चौकी प्रभारी टीडी कालेज अरविन्द यादव ने मयफोर्स महाराणा प्रताप व्यामशाला में पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस