जौनपुर में पुलिस झंडा दिवस-2025 पर पुलिस अधीक्षक ने फहराया ध्वज, पुलिस महानिदेशक का संदेश किया साझा


पुलिस झंडा दिवस-2025 के अवसर पर आज दिनांक 23 नवम्बर 2025 को रिज़र्व पुलिस लाइन जौनपुर में गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा पुलिस फ्लैग का ध्वजारोहण किया गया, जिसमें जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागी बनकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

ध्वजारोहण के उपरांत पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रेषित संदेश को पढ़कर सुनाया तथा पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने और पुलिस ध्वज की गरिमा एवं सम्मान को सदैव बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।


कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, प्रतिसार निरीक्षक रिज़र्व पुलिस लाइन सहित जनपद के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपद के सभी थानों एवं कार्यालयों में भी प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण कर पुलिस झंडा दिवस मनाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस