वाराणसी ज़ोन ने चमकाया नाम वार्षिक पुलिस वॉलीबॉल व सेपक टकरा प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन

73वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वॉलीबॉल क्लस्टर एवं महिला–पुरुष सेपक टकरा प्रतियोगिता 2025 का आयोजन जनपद गौतमबुद्ध नगर में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में वाराणसी ज़ोन की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया।

पुरुष वॉलीबॉल टीम ने पूरे उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर मजबूती का परिचय दिया। वहीं महिला सेपक टकरा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। पुरुष सेपक टकरा टीम ने भी उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों तथा टीम मैनेजर को श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जनपद जौनपुर द्वारा सम्मानित किया गया तथा विजेता ट्रॉफी प्रदान कर भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दी गईं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस