*जौनपुर में यातायात माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रवर्तन अभियान, 621 वाहनों का हुआ चालान*


जौनपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर 2025 के अंतर्गत जनपदभर में जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रवर्तन अभियान को तेजी से संचालित किया गया। बी०आर०पी० इंटर कॉलेज, हुसैनाबाद जौनपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया वहीं शहर क्षेत्र के मुरादगंज में नुक्कड़ सभा कर ई-रिक्शा, टेंपो व स्टैंड के 45 ड्राइवरों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। साथ ही पूरे जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए कुल 621 वाहनों के चालान किए गए।

आज दिनांक 22.11.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी यातायात श्री सुशील कुमार मिश्र तथा टी०डी० कॉलेज चौकी इंचार्ज श्री अरविंद यादव द्वारा बी०आर०पी० इंटर कॉलेज में लगभग 400 बच्चों की सहभागिता में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला एवं नुक्कड़ नाटक जैसी प्रतियोगिताएँ हुईं।

मुरादगंज क्षेत्र में नुक्कड़ सभा आयोजित कर ई-रिक्शा एवं टेंपो चालकों को नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। लाउडस्पीकर के माध्यम से हेलमेट व सीटबेल्ट पहनने, तीन सवारी न बैठाने, तेज गति से वाहन न चलाने, शीशों पर काली फिल्म न लगाने और इससे होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया। काली फिल्म लगे वाहनों से मौके पर ही फिल्म उतरवाई गई।

इसके अतिरिक्त जनपदभर में प्रवर्तन अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

यातायात माह (22.11.2025) को की गई प्रवर्तन कार्रवाई:

कुल चालान: 621


बिना हेलमेट वाहन चलाना: 473


बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना: 6


तीन सवारी वाहन चालान: 31


यातायात नियमों का उल्लंघन: 10


मोबाइल से बात करते हुए वाहन चलाना: 5


खराब/क्षतिग्रस्त नंबर प्लेट: 17


काली फिल्म का प्रयोग: 3


बिना डीएल वाहन चलाना: 4


नो पार्किंग: 45


अन्य धाराएं: 27

यातायात पुलिस ने आमजन से सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क हादसों को रोकने में सहयोग की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस