पत्नी की गर्दन मरोड़ने वाली घटना में घायल महिला की मौत, पति–ससुरालीजन पर मुकदमा दर्ज; ससुर गिरफ्तार, पति व सास फरार

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में लगभग 20 दिन पहले घटित निर्मम घटना में गंभीर रूप से घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बीते 20 अक्टूबर को पति द्वारा की गई मारपीट में घायल सुचेता ने शनिवार सुबह लगभग 9 बजे अस्पताल में अंतिम साँस ली।

घटना के अनुसार नेवादा गांव निवासी राहुल गौतम का पत्नी सुचेता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर राहुल ने गुस्से में आकर पत्नी की गर्दन इस तरह मरोड़ दी जैसे किसी मुर्गे की गर्दन मरोड़ी जाती है। गंभीर रूप से घायल सुचेता को वह अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गया।


सुचेता कई घंटे तक वहीं तड़पती रही। सूचना मिलने पर उसके मायके पवारा, थाना वामी के निवासी पिता शिवशंकर मौके पर पहुँचे और बेटी को तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहाँ 20 नवंबर से उसका उपचार चल रहा था। घायलावस्था में संघर्ष करते हुए सुचेता ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
थाना अध्यक्ष जलालपुर के अनुसार, इस मामले में पति, ससुर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि पति और सास अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस