*शीर्षक: थाना समाधान दिवस में सुनी गई लोगों की समस्याएं, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश*



आज जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने थाना पवारा पहुँचकर लोगों की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष भूमि पर अवैध कब्जा, आपसी विवाद, मार्ग विवाद, पैमाइश संबंधी शिकायतों सहित विभिन्न प्रकरण प्रस्तुत हुए।

जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कहा कि जमीन विवाद से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे। साथ ही सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस