स्वर्गीय राम कैलाश मिश्रा की मूर्ति का फूलपुर सांसद ने किया अनावरण



व्यक्ति का व्यक्तित्व ही असली पहचान है : सांसद प्रवीण पटेल

थरवई / बुधवार को थरवई क्षेत्र के जगदीशपुर पूरे चंदा (चक ठाकुरराम) गांव में स्वर्गीय राम कैलाश मिश्रा की 44वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल  ने किया। इस अवसर पर सांसद ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और स्वर्गीय राम कैलाश मिश्रा के व्यक्तित्व और विचारों की सराहना की। जानकारी के अनुसार स्वर्गीय राम कैलाश मिश्रा ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज प्रयागराज में 1975 में छात्र अध्यक्ष भी रहे, उनकी मृत्यु 32 वर्ष की अल्प आयु में हो गई थी। कार्यक्रम का आयोजक रामाश्रय मिश्रा ने किया और आये हुए सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस मौके पर संदीप दुबे, प्रेम नरेश शुक्ला, मकसूदन पांडे, भोलानाथ द्विवेदी, रमेश चंद्र पांडे, कमलेश द्विवेदी, संतोष मिश्रा, लल्लू शुक्ला, रामनाथ द्विवेदी, केडी मिश्रा, बी.डी शुक्ला, कमलेश शुक्ला, विजय मिश्रा, विनय पांडे सहित बड़ी संख्या में सम्मानित क्षेत्रीय लोग पुण्यतिथि मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धनंजय शाश्वत एवं दीपू दुबे ने किया।

 कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस