*प्रधानमंत्री द्वारा PM- Kisan सम्मान निधि की 21वीं किस्त की गई जारी, जनपद जौनपुर में 6.69 लाख किसानों को मिला लाभ*



प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के तहत 9 करोड़ किसानों को कुल 18 हजार करोड़ रुपये की धनराशि का हस्तांतरण किया तथा दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती समिट 2025 का उद्घाटन किया।

कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मा० एमएलसी श्री बृजेश सिंह "प्रिन्सु", जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र तथा प्रगतिशील किसानों की उपस्थिति में देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य पालन, सहकारिता सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन भी किया गया।

जनपद के पात्र 6,69,194 किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 133.83 करोड़ रुपये की सम्मान निधि हस्तांतरित की गई। किसानों को मोबाईल पर संदेश प्राप्त होते ही उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

मा० सदस्य विधान परिषद ने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहयोग नहीं बल्कि किसानों के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसान हैं और यह योजना उन्हें छोटे-मोटे कृषि खर्चों से निर्भरता मुक्त करने में सहायक है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है। सरकार का उद्देश्य किसानों को बीज, खाद, सिंचाई सहित किसी भी कृषि आवश्यकता के लिए कठिनाई न होने देना है। कार्यक्रम का प्रसारण सभी विकास खंडों तथा कृषि सेवा केंद्रों पर भी किया गया, जहां किसानों को सम्मानित किया गया।

किसान दिवस का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि, एआर कोऑपरेटिव, संबंधित अधिकारी एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ