तहसीलदार ने किया विद्यालयों व गांवों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश



थरवई (प्रयागराज)। तहसील सोराम के तहसीलदार राजेश पाल ने मंगलवार को थरवई क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं ग्राम पंचायतों का भौतिक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर, भीदिऊरा, जैतवारडीह, उदय चंद्रपुर सहित कई गांवों में पहुंचकर एसआई, आर पुनरीक्षण मतदाता और बीएलओ के कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सोराम राजेश कुमार पाल ने विद्यालयों की उपस्थिति, स्वच्छता व्यवस्था, पठन-पाठन की स्थिति तथा अभिलेखों का गहन परीक्षण किया। संबंधित  व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं एवं निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध और शुद्ध तरीके से पूरा करने को कहा।

कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस