विश्व की सबसे शक्तिशाली नेता थी इंदिरा गांधी :डा. प्रमोद कुमार सिंह

जौनपुर । भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी के जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। 

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सिरमौर था, उन्होंने अपने सशक्त निर्णयों और दूरदर्शी नीतियों के तहत पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बंग्लादेश का निर्माण करके विश्व के भूगोल को बदलने के साथ ही भारत की मजबूती का लोहा पूरी दुनिया को मनवाया। डा. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी की ही देन है जो आज भारत परमाणु सम्पन्न देश बन गया है, उन्होंने किसानों, नौजवानों, गरीबों और मजदूरों के हित में बहुत क्रांतिकारी काम किया है, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, देश का औद्योगीकरण, किसानों के लिए हरित क्रांति का विस्तार कर इंदिरा गांधी जी ने एक विकसित राष्ट्र का निर्माण किया। शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि आयरन लेडी के नाम से पूरी दुनिया में सुविख्यात इंदिरा गांधी जी के बीस सूत्रीय कार्यक्रम को आज भी पूरा देश बड़े आदर के साथ याद करता है।इस मौके पर लाल प्रकाश पाल,अनिल सिंह, इरशाद खान, राज कपूर पटेल, मुहम्मद ताहिर, इकबाल हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस