दूल्हे के भाई का रुपयों से भरा बैग लेकर भागे नकाबपोश बदमाश

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के एराकियाना मोहल्ला स्थित एक मैरेज लान के सामने से बाइक सवार 3 की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे के भाई से बैग झपट कर फरार हो गए। बैग में 80 हजार रुपये से अधिक बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी मामले की जांच में जुटे रहे।

बताया गया कि सरपतहां थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव निवासी श्वेता सिंह पुत्री स्व. धर्मेन्द्र सिंह की बारात बस्ती जिले से मंगलवार को आई थी। रात में बारात घूमते हुए एराकियाना मोहल्ला स्थित बहू रानी मैरेज लान के सामने पहुंची। दूल्हा पवन सिंह पुत्र सत्य प्रकाश सिंह की कार लॉन के भीतर पहुंची, वहीं दूल्हे के बड़े भाई डा. राम प्रकाश सिंह लान के द्वार पर रुककर बारातियों की आवभगत में लगे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार 3 की संख्या में नकाबपोश बदमाश उनके पास पहुंचे और कंधे पर टंगी बैग झपटकर फरार हो गये। कुछ लोगों ने पीछा किया लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गये।
पीड़ित की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक केके सिंह मामले की जांच पड़ताल में जुटे रहे। पुलिस उपाधीक्षक अजित सिंह चौहान मौके पर पहुंचकर पीड़ित से घटना के बाबत जानकारी लिये। मामले में सीओ श्री चौहान ने बताया कि आस—पास लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस