समाजिक न्याय के अग्रदूत मुट्टुर राम चौधरी ने 105 साल बाद दुनियां को कहा अलविदा



जौनपुर। जीवन का शतक लगाने के बाद मई (टउवां ) गांव के निवासी सामाजिक न्याय के अग्रदूत रहे मुट्टुर राम चौधरी का आज 105 साल की उम्र में निधन हो गया है। चौधरी के निधन की खबर पाकर उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए क्षेत्रीय लोगों का तांता लग गया। उपस्थित जन कथन था कि चौधरी जी तो न्याय के लिए 50 से 60 किमी. पैदल यात्रा भी किया करते थे लेकिन अपने सिद्धांत से समझौता नहीं किया। स्व चौधरी के नाती शिक्षाविद डॉ०ब्रजेश कुमार यदुवंशी ने बताया कि नाना जी ने अपने सामने की पांच पीढ़ी को देखा।विदित हो कि इनकी न्याय प्रियता के साथ साथ उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण भी लोगों को सीख देते रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस