बिना मास्क लगाने वालों को सामान बेचा तो होगी कार्यवाही - डीएम जौनपुर


कोविड 19 के नियम का पालन ने करने वाले दुकानदारों का डीएम ने कराया चालान

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा शहर के सुतहटी, पुरानी मंडी सहित विभिन्न बाजारों का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन न करने वाले दुकानदारों का चालान किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी दुकानदार कोविड-19 के नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। दुकानों पर किसी भी दशा में भीड़ न लगने दें। मास्क न पहन कर आने वाले ग्राहकों को सामान न दे। उन्होंने दुकानदारो को दुकानों के सामने गोला बनाकर सामान बिक्री करने हेतु निर्देश दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस