29 एवं 30 अप्रैल को कोई लाक डाऊन नहीं जाने कौन दुकानें खुलेंगी कौन नहीं,क्यों रहेगा व्यापार बन्द


जौनपुर। कोरोना संक्रमण की महामारी के द्वितीय लहर में बढ़ते संक्रमण और मरीजों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए बाजार की भीड़ को  नियंत्रित करने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश की अध्यक्षता में सहायक आयुक्त वाणिज्य कर एवं व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों जिसमें दिनेश कुमार टंडन, श्रवण अग्रहरि, संजय गुप्ता, सोहनलाल स्वर्णकार, नन्हे लाल वर्मा की उपस्थिति में बैठक की गयी। 
बैठक में व्यापारी संगठनों को सहमति से तय किया गया कि सप्ताहिक लॉकडाउन के अतिरिक्त 29 एवं 30 अप्रैल 2021 को समस्त व्यापारिक गतिविधियां (खाद्यान्न, किराना, दवा, पेट्रोल पंप, मोटर रिपेयरिंग वर्क्स) को छोड़कर शिथिल रहेगी। व्यापारिक गतिविधियों के शिथिल रहने के परिणामस्वरुप बाजार में भीड़ कम होगी जिससे वायरस की चैन तोड़ी जा सकती है। इसके साथ यह भी तय हुआ कि सोमवार 3 मई 2021 से रोस्टर के तहत बाजार में दुकानें सरकारी आदेश के तहत सुबह 9:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक खुलेंगी। 
समस्त व्यापारिक बंधुओं से इस बात की अपील की गयी कि दुकानदार कोविड प्रोटोकाल का पूर्णता पालन अपनी दुकान पर कराना सुनिश्चित करेंगे। एक साथ बड़े पैमाने पर भीड़ इकट्ठा न हो इसके लिए पिछले साल की ही भांति दुकान के सामने एक निश्चित दूरी पर गोला बनाना, फेस मास्क स्वयं पहनना एवं ग्राहकों को इसके लिए प्रेरित करने का प्रयास करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस