मतगणना को लेकर कोरोना टेस्ट के आदेश में परिवर्तन, गणना स्थल पर होगी जांच- एडीएम



जौनपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश ने बताया है कि गत 27 अप्रैल 2021 को मीडिया के माध्यम से मतगणना हेतु विभिन्न पदों के लिए सभी प्रत्याशी उनके निर्वाचन एजेंट एवं मतगणना अभिकर्ता को अपना कोविड-19 टेस्ट करने हेतु निर्देशित किया गया था। 
उन्होंने बताया है कि जनपद में कोविड-19 की स्थिति की नियंत्रित करने के दृष्टिगत सीएचसी/पीएचसी पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सभी प्रत्याशी उनके निर्वाचन एजेंट एवं मतगणना अभिकर्ता का मतगणना स्थल पर ही थर्मल स्कैनिंग तथा पल्स ऑक्सीमीटर से जांच कराई जाएगी।
उन्होंने सभी प्रत्याशियों एवं उनके निर्वाचन एवं मतगणना विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि सीएचसी/पीएचसी पर टेस्ट करवाने हेतु अनावश्यक भीड़ न लगाएं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस