मुफ्तीगंज ब्लाक के वीडियो लालब्रत यादव का कोरोना की चपेट में आने से निधन



जौनपुर। जनपद के विकास खण्ड मुफ्तीगंज में खण्ड विकास अधिकारी के पद पर तैनात जनपद सोनभद्र के राबर्टगंज के मूल निवासी लालब्रत यादव 55 साल की निधन आज कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से हो गया है। वीडियो के निधन की खबर आते ही ब्लाक में शोक छा गया है। 
मिली जानकारी के अनुसार चुनाव के दौरान व्यवस्था करते समय संक्रमण की चपेट में आने के पश्चात अवकाश लेकर अपने घर किसी प्राइवेट अस्पताल में उपचार करा रहे थे कल यानी 27 अप्रैल को अचानक तबीयत ज्यादा खराब हुई और सांस लेने में तकलीफ होने लगी आक्सीजन की व्यवस्था समय से न होने के कारण देर रात में उनका निधन हो गया। जिसकी सूचना आज यहाँ जनपद में विकास भवन एवं ब्लाक पर आने पर कर्मचारियों में शोक छा गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस