जिलाधिकारी ने कोरोना से निपटने के लिए इनको बनाया नोडल अधिकारी,जाने किसे क्या जिम्मेदारी मिली



जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा ने कोरोना वायरस संक्रमण द्वितीय  लहर के दृष्टिगत विभिन्न कार्यों हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला (9454417125) को कंट्रोल रूम, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों को दवा का वितरण/लक्षण वाले रोगियों को दवाओं का वितरण, अपर जिलाधिकारी वित्त एव राजस्व राम प्रकाश (9454417649) एवं सहायक नोडल अधिकारी के रूप में अभिहित अधिकारी, समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी को ऑक्सीजन की आपूर्ति, प्रतिदिन ऑडिट कार्य के लिए, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व राजकुमार द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर को आवश्यकतानुसार सहायक नोडल अधिकारी के रूप में  प्रवर्तन कार्य, मास्क लगाना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, निगरानी समितियों के माध्यम से सुपर विजन आदि) ,  कोविड-19 रोकथाम हेतु प्रचार प्रसार हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी (ग्रामीण क्षेत्र) व समस्त अधिशासी अधिकारी शहरी क्षेत्र को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में, सम्मान सहित मृतकों का अंतिम संस्कार की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु समस्त उपजिला मजिस्ट्रेट सहित अपर जिलाधिकारी भू राजस्व को नोडल अधिकारी बनाया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस