मौसम विभाग का अलर्ट, पूर्वांचल सहित प्रदेश एवं देश के कई राज्यों में 05 दिन लगातार होगी वर्षात

 
अलग अलग हिस्सों में अगले पांच दिन बारिश होने के आसार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून लगभग आधे से ज्यादा देश में पहुँच चुका है, हालाँकि अब मानसून की गति धीमी हो गयी है। हलांकि यूपी के तमाम क्षेत्रो में वर्षात हो भी रही है। 
यूपी-बिहार, झारखंड समेत देश के कई इलाकों में आज भी जोरदार बारिश होगी। बिहार- झारखंड में पहले से जमकर बरसात हो रही है। उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के जिलों में आज बारिश के आसार  हैं। दिल्ली, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य.प्रदेश के कई शहरों में बारिश होनी है। हिमाचल प्रदेश के लिए भी मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।अगले 5 दिन बारिश का अलर्ट उत्तर प्रदेश का मौसम मध्य से तेज बारिश हो सकती है। 
मौसम विभाग के मुताबिक, 18 जून यानी कल भी गरज के साथ बारिश की संभावना है। तेज हवाएं और आंधी आने के भी आसार है। उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में जैसे हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तराखंड, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, मेघालय, पुडुचेरी में 20 जून तक बारिश होने की संभावना है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ