पहले लाकडाउन में नौकरी चली गई दूसरे लाकडाउन बाद कर ली आत्महत्या, जानें क्या है पूरी घटना



उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक ऐसी घटना सामने आयी है, जिसे जानकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। यहां 3 दिनों तक मासूम बच्चे भूख से तड़पते रहे और उन बच्चों का पिता फांसी के फंदे पर लटका रहा। करीब 3 दिनों तक अपने पिता की लाश के साथ रह रहे बच्चों से जब भूख बर्दाश्त नहीं हुई तो पड़ोसी के घर कुछ खाने को मांगने गए, तब जा कर लोगों को पता चला कि उनके पिता की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि पत्नी पति से झगड़े के बाद पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। बरेली इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में मंगलवार को दो छोटे बच्चे पड़ोसी के घर पहुंचे और बोले कि अंकल हम 3 दिन से भूखे हैं और पापा मर गए हैं, ऐसा सुनते ही पड़ोसियों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो मनोज फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और शव से दुर्गंध आ रही थी। मौके पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
मृतक युवक के पड़ोसियों ने बताया कि मनोज की पत्नी 5 दिन पहले अपने दोनों बच्चे 4 साल की बेटी और 6 साल के बेटे को छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद मनोज ने फांसी लगा ली और 3 दिनों तक बच्चे भूख से तड़पते रहे। दरअसल, मनोज नोएडा में जॉब करता था और पिछले साल लॉकडाउन में उसकी नौकरी छूट गई थी, जिसके बाद वह बरेली में आकर रहने लगा। बताया जा रहा है कि नौकरी छूटने और करीब डेढ़ साल से बेरोजगार रहने की वजह से आर्थिक तंगी हो गई जिसके चलते मनोज का पत्नी से आए दिन झगड़ा होता रहता था। पड़ोसियों ने साथ ही ये भी बताया कि मृतक की एक 4 साल की लड़की और 6 साल का लड़का है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उसके पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इस मामले में पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टतया बेरोजगारी के चलते पत्नी से विवाद और नाराजगी के चलते फांसी लगा लेने का मामला लग रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस