टीकाकरण की प्रगति कम होने पर जानें क्यों डीएम हुए नाराज, किससे मांगा स्पष्टीकरण


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा प्राथमिक विद्यालय नाथुपुर , विकासखंड क्षेत्र सिरकोनी में चल रहे टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीकाकरण कार्य में प्रगति बहुत कम थी, ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि गांव में टीकाकरण की  सूचना नहीं दी गई थी , जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार एवं  लेखपाल को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां पर टीकाकरण कराया जाना है पहले से गांव वालों को सूचित कर दिया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा सके। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय पर चल रहे बच्चों के वजन सप्ताह कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया और बच्चों का वजन एवं लंबाई भी देखी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश मिश्र ,सीडीपीओ मनोज वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस