जयपुरिया स्कूल के अदनान व अक्षत राज ने देश में नाम रोशन किया


जौनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2019-2020 की  हाई स्कूल परीक्षा में देशभर की मेरिट लिस्ट में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के दो मेधावी छात्रों ने मेरिट टॉप कर देशभर में अपने अभिभावक व स्कूल, शिक्षकों का नाम रोशन किया है। ये मेधावी हैं अदनान और अक्षत राज। विद्यालय के चेयरमैन पीपी सिंह और प्रबंध निदेशक डॉ सुभाष सिंह ने छात्रों व प्रिंसिपल व शिक्षकों को बधाई दी।

एमडी डॉ सिंह ने बताया कि यह परीक्षा परिणाम एक साल पूर्व का है लेकिन मेरिट लिस्ट सीबीएसई बोर्ड ने कोरोना की वजह अब बनाई है जिसमें ये दोनों हाई स्कूल के छात्र इस बोर्ड  के देशभर के छात्रों में अपना स्थान शिखर पर दर्ज कराया है।  आठ माह पूर्व बनने वाली यह मेरिट कोरोना के चलते प्रभावित हुई। इस साल भी कोरोना के बावजूद सेठ जयपुरिया स्कूल, कॉलेज में ऑनलाइन पढ़ाई के जरिए शिक्षकों ने बच्चों को परीक्षा में बैठने के लिए तैयार कर रखा था। 
उन्होंने बताया कि कॉलेज के हाई स्कूल के  दो छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर मेरिट में अव्वल आना सम्मान की बात है। यह सब छात्रों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस