पहले प्रेमिका से शादी, फिर दूसरे से सगायी, अब पहुंच गए जेल,जानें क्या है पूरा मामला



फिरोजाबाद जनपद में एक युवती ने एक युवक की सगाई में जमकर हंगामा किया और पुलिस को बुलाकर लग्न,सगाई को रुकवा दिया। इस युवती का आरोप है कि जिस युवक की आज सगाई हो रही है उसकी शादी मेरे साथ हो चुकी है। इस दौरान युवती ने कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिलता है तो वह युवक के दरवाजे पर खुदकुशी कर लेगी। युवती के हंगामे के बाद पुलिस युवक के पिता और चाचा को थाने ले आयी इस घटना के बाद घर आए मेहमान बगैर दावत खाये ही चले गए। यह घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला कांस की है। जंहा एक पिता को अपने पुत्र की सगाई करना भारी पड़ गया। 
प्रेमिका ने सगाई से पूर्व प्रेमी के घर पहुंच कर हंगामा काटा जिससे कार्यक्रम में खलल पड़ गया। मामला थाना क्षेत्र के गांव नगला कांस का है यहां निवासी युवक ने एक साल पूर्व मौसी के घर आई युवती से नजदीकी बढ़ा ली। 
इसके बाद उसने युवती से आर्य समाज कोटला रोड फिरोजाबाद में शादी रचाई न्यायालय में शादी को रजिस्टर भी कराया। आरोप है कि दहेज लोभी युवक के पिता ने जानते हुए भी दूसरी जगह से शादी तय कर दी। जिसके बाद सायं चार बजे के करीब दावत चल रही थी इसी बीच युवती लड़के के घर पहुंच गई और हंगामा करने लगी जिसके बाद लगन समारोह में खलबली मच गई सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समारोह को रुकवा दिया। इस घटना के बाद से लोगों में हंगाम मचा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस