टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक में जानें क्या रहा डीएम का शख्त निर्देश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कोविड के टीकाकरण के सम्बंध में बैठक कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि 03 दिन तक अभियान चलाकर सोशल मोबलाइजेशन का कार्य कराया जाए। 21 जून 2021 को वृहद रूप से टीकाकरण कराया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी  को निर्देश दिया कि व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कराये। जिस ब्लॉक में टीकाकरण कराया जाना है वहां पर जनप्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए उनकी भागीदारी सुनिश्चित किया जाए और टीकाकरण से संबंधित किसी समस्या के लिए कन्ट्रोल रूम से सम्पर्क किया जा सकता है। पीडी, डीडीओ एवं उपायुक्त मनरेगा 07 - 07 ब्लॉक बाटकर टीकाकरण की मॉनिटरिंग करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस