जौनपुर। वाराणसी -लखनऊ मार्ग पर स्थित जगदीशपुर रेलवे फाटक रविवार और सोमवार को सुबह आठ बजे से लेकर रात 8 बजे तक बंद रहेगा।


बरिष्ठ रेल खण्ड अभियंता रेल पथ उत्तर रेलवे श्रीकृष्णा नगर ने अवगत कराया कि जौनपुर सिटी से जफराबाद रेलवे स्टेशन के बीच स्थित जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग जिसका रेल व स्लीपर खराब हो गया है। ट्रेनों  के आवागमन के लिए गति प्रतिबंध लगा हुआ है। खराब स्लीपर को रविवार और सोमवार को सुबह आठ बजे से लेकर रात 8 बजे तक बदलने का कार्य किया जायेगा, इस दरम्यान सड़क यातायात प्रभावित रहेगा। 

उन्होने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्य दरम्यान सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम करने का अनुरोध किया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस