जालसाज़ी के आरोप में जेल में बंद एक बंदी की मौत

जौनपुर। जालसाज़ी करके दूसरे की जमीन बेचने के आरोप में जेल में बंद एक बन्दी की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह खबर मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक को मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने बीते 13 अप्रैल को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। 

मछलीशहर कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीगंज दक्षिणी निवासी कुलदीप मौर्या पुत्र रामखेलावन उम्र 55 वर्ष को धोखाधड़ी , बेईमानी समेत कई गंभीर धाराओं ने 13 अप्रैल को गिरफ्तार करके जेल भेजा था, शुक्रवार की देर रात उसकी तबियत बिगड़ गई, जेल प्रशासन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। 

इस मामले में मछलीशहर के चेयरमैन संजय जायसवाल करीब तीन महीने से जेल की सलाखों के पीछे है। 

आरोप है कि मृतक कुलदीप ने कूटरचित दस्तावेज के सहारे दूसरे की जमीन को चेयरमैन संजय जायसवाल को बेच दिया था।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस