सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बच्चों ने भी प्रथम स्थान किये प्राप्त


प्रधानाचार्य ने बेहतर उन्नति को लेकर बच्चों की सराहना की

प्रयागराज / सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज सर्वोदय नगर के मीडिया प्रभारी श्रेया सिंह की विज्ञप्ति के अनुसारबताया गया कि यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें बच्चों का बेहतर प्रदर्शन रहा। जिसमें विद्यालय के भैया बहनों का हाई स्कूल एवं इण्टर के  सत्र 2024 - 25 में शतप्रतिशत परिणाम रहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्र तिवारी ने सभी भैया बहनों  को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं सहित हार्दिक बधाई दी । कक्षा दशम् में भैया विशाल 86.33 % बहिन हिमांशी 84.5 % कोमल 83.16 % भैया  हर्ष मिश्रा 82. 66 % आकाश 82.16b% बहिन अक्षरा रावत 81.66 % सौम्या पाण्डेय  81.5 % भैया प्रांजल 80 % जबकि इण्टर में भैया अस्तित्व 70.4 %  बहिन पूजा 69.2 %  भैया अंश  69 % बहिन श्रुति 67.6 % रिचा 66.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए । परिणाम के बाद विद्यालय  के प्रधानाचार्य जी द्वारा भैया- बहिन को माला पहना कर मुँह मीठा कराकर सम्मानित किया । इस अवसर पर कक्षा दशम् एंव द्बादश के सभी भैया बहिन एवं  विद्यालय के आचार्य विजय मिश्र, लोकेश शर्मा, अनिल जायसवाल, अरविन्द श्रीवास्तव एवं आचार्य बन्धु- भगिनी   उपस्थित  रहे।
 
   कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस