गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कालेज के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बच्चों ने लहराया परचम


शिक्षा ही सफलता के हर द्वार को खोलती है - तीर्थराज विश्वकर्मा

थरवई / उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2025 में गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कालेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। हाईस्कूल परीक्षा में शैलेश यादव ने 92 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। विपिन ने 91 प्रतिशत तथा नंदिनी प्रजापति एवं श्याम बहादुर ने समान रूप से 86-86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं इण्टरमीडिएट परीक्षा में देवेंद्र कुमार ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। रितिका कुमारी ने 82 प्रतिशत, श्रद्धा यादव ने 80 प्रतिशत तथा रंजना ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रबंधक तीर्थराज विश्वकर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने भी सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा, हमारे विद्यार्थियों ने अनुशासन और परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।  
      
        कृष्णा मोहन मौर्या (  सच खबरें  )

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस