जिलाधिकारी के निरीक्षण में नहीं मिले डॉक्टर, डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी


Jaunpur News: Doctors were not found during the inspection of the District Magistrate, displeasure was expressed over the absence of doctorsजौनपुर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के द्वारा राजकीय लीलावती नेत्र चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में नेत्र चिकित्सक अस्पताल में अनुपस्थित पाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह ने अवगत कराया कि उक्त चिकित्सकों की ड्यूटी पुलिस भर्ती में लगाई गयी है, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि नेत्र चिकित्सकों की अनुपस्थिति में एक वैकल्पिक नेत्र चिकित्सक की ड्यूटी अस्पताल में लगाई जानी चाहिए थी। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि तत्काल सुनिश्चित करें कि नेत्र चिकित्सक नियमित रूप से समय से उपस्थित होकर मरीजों का इलाज करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि नियमित रुप से अस्पताल में साफ सफाई कराना सुनिश्चित करें।
इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित चिकित्सालय में आए मरीजों राजकुमारी देवी, इंद्रावती, केशव विश्वकर्मा और पन्नालाल जो अपनी आंख के इलाज के लिए आए थे, उनसे संवाद किया तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के वाहन से उपस्थित मरीजों को जिला अस्पताल भेज कर उनका समुचित इलाज कराए जाने हेतु निर्देशित किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस