बंदी की मौत के बाद डीएम—एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ की उपस्थिति में जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गयी जहां कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। जेल अस्पताल में जाकर बन्दियों के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुये मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से बन्दियों के स्वास्थ्य की जांच की जाय। इस दौरान बन्दियों से सवांद करते हुए भोजन, स्वास्थ्य सहित अन्य जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि एक बन्दी जो पहले से बीमार थे और बेहद कमजोर थे, उनकी मृत्यु हो जाने के उपरान्त नियमानुसार पोस्टमार्टम करा दिया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जेल अधीक्षक, जेलर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस