जौनपुर: साइकिल लेकर निकली युवती लापता, दो युवकों पर अपहरण का आरोप


जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती साइकिल लेकर घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। घटना के बाद परिजन काफी परेशान हैं और उन्होंने थाने में तहरीर देकर दो युवकों पर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

पीड़िता की मां ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री 21 जुलाई की शाम करीब साढ़े छह बजे बिना बताए साइकिल से घर से निकली थी। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों को संदेह है कि गांव के ही दो युवक, जिनसे युवती की बातचीत होती थी, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए हैं। इस संबंध में पवांरा थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस