जिला बदर अभियुक्त अनीश गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश का कर रहा था उल्लंघन

जौनपुर: जिला बदर अभियुक्त अनीश गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश का कर रहा था उल्लंघन

मीरगंज (जौनपुर)। थाना मीरगंज पुलिस ने सोमवार को जिला बदर घोषित अभियुक्त अनीश पुत्र मेवा (निवासी ग्राम रामगढ़, थाना मीरगंज, उम्र लगभग 52 वर्ष) को न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसे कुंवरपुर बंधवा तिराहा के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।

गौरतलब है कि अनीश को माननीय अपर जिला मजिस्ट्रेट भू-राजस्व न्यायालय द्वारा उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के अंतर्गत 27 जून 2025 से छह माह के लिए जिला बदर घोषित किया गया था। इसके बावजूद वह जनपद में सक्रिय रूप से घूम रहा था।

पुलिस ने अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय जौनपुर में पेश करते हुए विधिक कार्यवाही की।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

  1. मु.अ.सं. 763/16 – धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना मुंगराबादशाहपुर
  2. मु.अ.सं. 052/21 – धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना मीरगंज
  3. मु.अ.सं. 80/19 – धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना मीरगंज
  4. मु.अ.सं. 100/22 – धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना मीरगंज
  5. मु.अ.सं. 100/25 – धारा 3/10 यूपी गुंडा नियंत्रण अधिनियम, थाना मीरगंज

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • विनोद कुमार अंचल, थानाध्यक्ष, मीरगंज
  • उपनिरीक्षक रामअनुज मिश्रा
  • हेड कांस्टेबल जितेन्द्र यादव
  • कांस्टेबल रणजीत सिंह
  • कांस्टेबल पवन कुमार

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस