प्रशिक्षण की गहराइयों को समझने की जरूरत -बसंत शुक्ला


बीआरसी शाहगंज में बीईओ ने प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जौनपुर। शाहगंज विकास खंड के बीईओ बसंत शुक्ल ने कहा कि प्रशिक्षण कोई भी हो उसे मन से उसकी गहराइयों तक समझने की जरूरत है। यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद जब आप जमीनी स्तर पर विद्यालयों में शिक्षकों और बच्चों को उसके बारे में विस्तार से बताएंगे तो खुद अपने आप में उसकी उपयोगिता सामने दिखने लगेगी।
वह मंगलवार को शाहगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। एफ एल एन का यह प्रशिक्षण बेसिक शिक्षा विभाग में शैक्षिक नवाचार करने के लिए बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान पर आधारित है।
इस प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों में भाषा एवं गणित के प्रति रूचि और अधिगम स्तर बढ़ाने के लिए विशेष तौर पर प्रोत्साहित किया जाएगा।
प्रशिक्षण का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके बीईओ श्री शुक्ल ने किया।
अपने संबोधन में उन्होंने प्रशिक्षण की बारीकियां को
विस्तार से बताते हुये नवीन जानकारी साझा की। पाठ्य पुस्तकों पर चर्चा की गई।
प्रशिक्षण से जुड़ी कई अन्य गतिविधि कराई गई। संदर्भदाता प्रशांत मिश्र ने कहा की प्रशिक्षण निपुण लक्ष्य प्राप्ति के लिए उपयोगी होगा। इसके लिए हमें पूरे मनोयोग से लगने की जरूरत है।
संदर्भदाता के रूप में सुभाष तिवारी, रत्नेश सिंह अरूण सिंह, देवमणि तिवारी रहे।
प्रशिक्षण में नागेश्वर यादव, दीपचंद यादव, कौशल सिंह, सुशील, दिलीप, अजीत यादव, राम स्वारथ पाल,विनय मिश्र, महेंद्र यादव, सुनीता यादव , रीना गुप्ता,नीतू दीक्षित,भावेश सोनकर,भगत सिंह, मनबहाल गुप्ता अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस