थाना लाइन बाजार पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद


जौनपुर। थाना लाइन बाजार पुलिस टीम ने अपहरण के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार के नेतृत्व में की गई।

पूर्व घटना का विवरण:
दिनांक 04 जुलाई 2025 को वादिनी द्वारा थाना लाइन बाजार में एक तहरीर दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्त सुजल चौहान उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस आधार पर थाना लाइन बाजार पर मु0अ0सं0 271/25 अंतर्गत धारा 87/137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तारी की जानकारी:
प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई वाहन चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त सुजल चौहान (पुत्र करन चौहान, निवासी मुरादगंज, थाना लाइन बाजार, जौनपुर, उम्र लगभग 18 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अपहृता/पीड़िता को भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस द्वारा की जा रही विधिक कार्रवाई के तहत अभियुक्त को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: सुजल चौहान
  • पिता का नाम: करन चौहान
  • निवासी: मुरादगंज, थाना लाइन बाजार, जनपद जौनपुर
  • आयु: लगभग 18 वर्ष

पंजीकृत मुकदमा:

  • मु0अ0सं0- 271/25
  • धारा 87/137(2) बीएनएस
  • थाना लाइन बाजार, जौनपुर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. म0उ0नि0 सरोज सिंह, थाना लाइन बाजार जौनपुर
  2. म0का0 अंकिता सिंह, थाना लाइन बाजार जौनपुर

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस