जिला अस्पताल की ओपीडी में घुसा पानी, मचा अफरा-तफरी

बोलती तस्वीर: जिला अस्पताल की ओपीडी में घुसा पानी, मचा अफरा-तफरी

जौनपुर। एक ओर जहाँ सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है। अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय की ओपीडी में बुधवार को हल्की बारिश के बाद ही पानी भर गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

दिन में अस्पताल परिसर में एक अजीब नजारा देखने को मिला, जब मरीजों को इलाज के लिए पानी में चलते हुए ओपीडी तक पहुंचना पड़ा। भीतर तक घुसे पानी के कारण कई मरीजों को फिसलने और गंदगी के बीच इलाज कराने जैसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

अस्पताल की ओपीडी में भरे पानी को लेकर मरीजों और तीमारदारों में भारी नाराजगी देखी गई। यह मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा कि एक ज़िले के मुख्य अस्पताल की हालत मामूली बारिश में ही इतनी खराब हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जिला प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान दे और अस्पताल में जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करे, ताकि भविष्य में मरीजों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस