*पीएम मोदी ने कहा-नौजवानों को मिलेंगे 15 हजार...*

*लाल किले से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का ऐलान...* 


स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराया. इस दौरान उन्होंने देश को संबोधित भी किया. पीएम मोदी ने इस दौरान कई ऐलान भी किए हैं. जीएसटी की समीक्षा के साथ ही पीएम मोदी ने पीएम विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत की है.

इस योजना के तहत पहली नौकरी मिलने पर युवाओं को 15 हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के नौजवानों के लिए बड़ी खबर है. आज 15 अगस्त के दिन मेरे देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ की योजना शुरू कर रहे हैं.

उन्होंने आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू कर दी गई है. निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले लड़के और लड़कियों को 15 हजार रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे. इस योजना के तहत अगले 2 सालों में 3.5 करोड़ से ज्यादा नौकरियां पैदा करने का टारगेट रखा गया है.

इन शर्तों पर ही मिलेगी राशि

सरकार की तरफ से शुरू की गई इस नई योजना में खासतौर पर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर फोकस किया गया है. इसी को ध्यान में रखकर योजना बनाई गई है. इस योजना के तहत पहली बार जैसे ही युवा किसी कंपनी में काम करेंगे या नौकरी लगेगी तो उन्हें ये राशि दी जाएगी. हालांकि इसमें कई शर्तें भी लगाई गईं हैं. इसके तरत नौकरी पाने वाले युवा को उस कंपनी में कम से कम 6 महीनों तक काम करना होगा. इसके साथ ही कंपनी का EPFO में रजिस्टर्ड होना जरूरी है. अगर ये सब शर्तें पूरी होती हैं तो युवाओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.

कैसा करना है इस योजना में अप्लाई?

पीएम मोदी की तरफ से शुरू की गई इस योजना में आपको अप्लाई करने की कोई जरूरत नहीं है. आप जैसे ही किसी कंपनी में नौकरी करेंगे या फिर आपका PF अकाउंट खुलेगा, आप इस योजना के लिए पात्र हो जाएंगे. इस योजना की पहली किस्त या राशि आपको नौकरी लगने के 6 महीने बाद दी जाएगी. जो सीधे आपके खाते में आएगी.

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस